City Post Live
NEWS 24x7

हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: देश में लॉक डाउन बढ़ाए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि देश में कोरोना वायरस से बचने के लिए एक बड़ी जंग लड़ी जा रही है। लेकिन मोदी सरकार में शामिल लोग सिर्फ अपना ढोल पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में शामिल लोगों को बाज आना चाहिए। यशवंत सिन्हा ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता सरकार से सवाल पूछे। गरीबों के लिए यह सरकार क्या कर रही है। सबसे अधिक नुकसान अगर किसी का हुआ है तो वह वर्ग गरीबों का है।

हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

आज देश में अगर कोई राहत की योजना बनती है, तो उसमें सबसे पहले नंबर पर गरीबों को रखना चाहिए। यशवंत सिन्हा ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में पूरे देश को एक साथ खड़े होकर कोरोना की जंग जीतनी है। इस जंग में हर वर्ग का नुकसान हुआ है। लेकिन सहायता सबसे पहले उस वर्ग की होनी चाहिए जिसके पास कुछ भी नहीं है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि माइग्रेंट वर्कर्स की पीड़ा असहनीय। उन्हें जहां रखा गया है, वहां की स्थिति बदहाल है। उन्हें ना तो ठीक से खाना मिल रहा है, और ना ही रहने की उचित व्यवस्था है। कुछ मजदूर तो अपने किराए के घरों में ही दुबके हुए हैं। उनके पास खाने को कुछ नहीं है। सरकार उन तक खाना नहीं पहुंचा रही है। अगर सरकार को इस कोरोना काल में गरीबों की इतनी ही चिंता है, तो वह उन तक सही तरीके से खाना पहुंचाएं या फिर उन्हें उनके घर तक पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था करें।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.