City Post Live
NEWS 24x7

प्रशांत किशोर को मिला उपेन्द्र कुशवाहा का साथ, बदलाव का वाहक बनेगी ‘पीके’ की रणनीति’

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

प्रशांत किशोर को मिला उपेन्द्र कुशवाहा का साथ, बदलाव का वाहक बनेगी ‘पीके’ की रणनीति’

सिटी पोस्ट लाइवः पटना आकर आज सीएम नीतीश कुमार पर नाॅन स्टाॅप हमला बोलने वाले प्रशांत किशोर को रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का साथ मिल गया है। प्रशांत किशोर ने आज नीतीश कुमार पर जो आरोप लगाये हैं उस पर उपेन्द्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया सामने आयी है।

रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि प्रशांत किशोर के द्वारा की गई प्रेस वार्ता में बिहार को लेकर बताए गए तथ्यों और बातों का रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने समर्थन किया है। कुशवाहा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने समस्त बिहार वासियों खास कर युवाओं की भावनाओं को व्यक्त किया है। बिहार अब पीछे नहीं बल्कि भविष्य की ओर प्रस्थान करने का आकांक्षी है। जाहिर है कि नीतीश कुमार जी ने 15 वर्षों में बिहार को पूर्ण रूप से निराश कर दिया है।

प्रशांत किशोर जी की रणनीति बिहार में बदलाव का वाहक बनेगा।।अभिषेक झा ने कहा कि 15 साल बनाम 15 साल का नारा देकर जदयू सिर्फ बिहार की जनता को दिग्भ्रमित करना चाहती है। अगर उन लोगों ने सच में काम किया होता तो बिहार की यह स्थिति नहीं होती और प्रशांत किशोर जी ने जो तथ्य रखे हैं सबके सामने उसका जवाब जदयू के लोग जरूर देते।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.