City Post Live
NEWS 24x7

लड़की के साथ छेड़खानी करने पर गांव वालों ने युवक को खंभे में बाधकर सर मुड़ा, वीडियो वायरल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

लड़की के साथ छेड़खानी करने पर गांव वालों ने युवक को खंभे में बाधकर सर मुड़ा, वीडियो वायरल

सिटी पोस्ट लाइवः कैमूर जिले मैं एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के को बिजली के खम्भे से बंधा दिखाई दे रहा है और एक व्यक्ति उसका सिर मुड़ते दिख रहा है। वायरल वीडियो मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनि गाँव का बताया जा रहा है। एक लड़की से छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों द्वारा आरोपी लड़के को खंभे से बांधकर बाल मुंडवाया जा रहा है। जिसके वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

हांलाकि सिटी पोस्ट इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार मामला फरवरी के दूसरे सप्ताह की है जहां एक लड़का के ऊपर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था की लड़की जब हैंडपंप पर पानी भरने गई तो लड़की के साथ आरोपी युवक छेड़-खानी कर रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा लड़के को पकड़कर उसकी पहले तो पिटाई की गई फिर उसे बिजली के खम्भे से बांध कर उसका बाल मुंडवा दिया गया।

इस बाबत जब कैमूर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद बात की गई तो उन्होंने बताया की लड़का लड़की आपस में पहले से प्रेम करते थे। लड़का पहले लड़की को लेकर भागा था। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। उस कांड में वो जेल में भी गया था। वायरल वीडियो के आधार संज्ञान लेते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज कर लि गई है ।जो भी इस घटना मे समल्लित है उनके ऊपर कानूनी कारवाही की जायेगी । साथ ही उन्हों ने बताया कि लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कैमूर से विकास चंदन की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.