City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, सात मंत्रियों ने ली शपथ

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, सात मंत्रियों ने ली शपथ

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में एक महीने पुराने हेमंत सोरेन सरकार का मंगलवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सात नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता दिलायी। इनमें पांच झारखंड मुक्ति मोर्चा और दो कांग्रेस के विधायक है। राज्यपाल ने राजभवन स्थित बिरसा मंडप में सातों विधायकों को मंत्री के रूप में शपथ दिलायी। जिन्हें मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गई उनमेंं झामुमो विधायक चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता और बादल तथा झामुमो के मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो समेत गठबंधन में शामिल क ई विधायक, नेता व कार्यकर्ता और वरीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.