City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश, कानून  हाथ में लेने का किसी को हक नहीं

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश, कानून  हाथ में लेने का किसी को हक नहीं
सिटी पोस्ट लाइव, दुमका/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को दुमका पुलिस लाइन में  झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों से सरकार कड़ाई से निपटेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा लोहरदग्गा की घटनाएं शर्मनाक हैं। लोग अपनी बात अहिंसा का पालन करते हुए रखें। भारत का संविधान सभी को अपने धर्म संप्रदाय, भाषा, परंपरा और संस्कृति के अनुसार जीवन जीने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य संविधान के प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार चलेगा। संविधान को चुनौती देने का किसी को अधिकार नहीं दिया जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़तंत्र के आगे सरकार नहीं झुकेगी। न ही किसी को मनमानी करने की छूट दी जाएगी।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.