City Post Live
NEWS 24x7

पत्थलगड़ी विरोधियों की हत्या के बाद तीन प्रखंडों में निषेधाज्ञा लागू

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

पत्थलगड़ी विरोधियों की हत्या के बाद तीन प्रखंडों में निषेधाज्ञा लागू

सिटी पोस्ट लाइव, चाईबासा/रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थरगड़ी का विरोध करने वाले सात लोगों की हत्या के बाद एहतिहात के तौर पर जिले के तीन प्रखंडों में निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। शुक्रवार को उपायुक्त अरवा राजकमल  ने बताया कि बुरुगुलीकेरा नरसंहार के बाद एसआईटी जांच और संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की होने की संभावना है। इसलिये चक्रधरपुर, सोनुआ एवं गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र में 26 जनवरी तक निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी कियेे हैंं। विधि व्यवस्था में लगे पदाधिकारी, कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और धार्मिक कार्य, श्मशान घाट पर जाने वाली यात्रा इस निषेधाज्ञा की परिधि से बाहर रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.