City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की, बुरुगुलीकेरा के लिए हुए रवाना

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की, बुरुगुलीकेरा के लिए हुए रवाना

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की । इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पश्चिमी सिंहभूम जिले की बुरुगुलीकेरा गांव में सात लोगों की नृशंस हत्या की घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से उठाये गये कदम की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बुरुगुलीकेरा गांव के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे। स्टेट हैंगर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्ययमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली से लौटने के बाद कल ही उन्होंने इस मामले की समीक्षा की गयी थी, उन्हें जानकारी मिली है, घटना में संलिप्त कुछ आरोपी पकड़े गये है और आगे की कार्रवाई तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह राज्य और समाज की नहीं, बल्कि एक परिवार की घटना है, इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ शामिल होने वाले गांव जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर सख्त है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेना एक अपराध है, जो भी गुनाहगार होंगे, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेना एक अपराध हे, जो भी गुनाहगार होंगे, चाहे वह अपराधी हो या कानून में हाथ लेता हो या लापरवाही होता है, सब पर कार्रवाई होगी।  मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी बुरुगुलीकेरा गांव जाएंगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.