City Post Live
NEWS 24x7

22 दिनों में पांच बार दिल्ली जा चुके मुख्यमंत्री ने नौ दिन दिल्ली में बिताया : शाहदेव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

22 दिनों में पांच बार दिल्ली जा चुके मुख्यमंत्री ने नौ दिन दिल्ली में बिताया : शाहदेव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभाले 22 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अबतक पांच बार कांग्रेस के दिल्ली दरबार में हाजिरी लगानी पड़ी है। शाहदेव ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री कहते थे कि यह झारखंड की सरकार है और रांची से चलेगी। जबकि 22 दिनों कांग्रेस के दबाव में उन्हें नौ दिनों तक दिल्ली में ही समय बिताना पड़ा है।

शाहदेव ने कहा कि इसबार अवॉर्ड लेने के नाम पर मुख्यमंत्री जा रहे हैं लेकिन वह सिर्फ एक घण्टे का कार्यक्रम है। उनका बाकी समय कांग्रेस के दिल्ली दरबार में ही बीतने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह मानती है कि कांग्रेस ने तो अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए पूरी पिक्चर पांच सालों तक चलेगी। वैसे भी दबाव की राजनीति कर मलाईदार विभागों पर कब्जा करना कांग्रेस के इतिहास में शुमार है। झारखंड में कांग्रेस इसी इतिहास को दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में भय का माहौल है और विधि व्यवस्था तार-तार हो गई है। लेकिन कांग्रेस की ब्लैकमेलिंग के चलते सरकार का पूरा फोकस दिल्ली में शिफ्ट है। सिर्फ विभागों को तय करने के लिए जब मुख्यमंत्री को पांच बार दिल्ली तलब किया जा चुका है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.