City Post Live
NEWS 24x7

दिल्ली की इन चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, नहीं मिली तिमारपुर सीट

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

दिल्ली की इन चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, नहीं मिली तिमारपुर सीट

सिटी पोस्ट लाइवः झारखंड विधानसभा का चुनाव महागठबंधन ने मिलकर लड़ा। बिहार में सीटों की खींचतान में उलझे महागठबंधन की एकजुटता झारखंड में नजर आयी। नतीजा यह रहा कि महागठबंधन को अप्रत्याशित सफलता मिली। इस सफलता से उत्साहित महागठबंधन ने दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनाव इसी फार्मूले पर लड़ने की रणनीति बनायी है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में यह दिख भी रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव आरजेडी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ रही है। सीटों को लेकर भी दोनों दलों के बीच तकरीबन सहमति बन चुकी है।

हांलाकि आरजेडी पांच सीटों की मांग कर रही थी लेकिन कांग्रेस ने आरजेडी को उसके पसंद की चार सीटें दे दी है। आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली चुनाव प्रभारी मनोज झा की ओर से जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक कांग्रेस ने आरजेडी को करावल नगर, बुरारी, उत्तम नगर और पाल की सीट दी है। हांलाकि आरजेडी तिमारपुर सीट की मांग भी कर रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.