City Post Live
NEWS 24x7

6306.162 लाख की 849 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

6306.162 लाख की 849 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: रणधीर वर्मा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धनबाद सांसद पीएन सिंह एवं विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने 6306.162 लाख की 849 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही 7858 लाभुकों के बीच 5315.535 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद सिंह ने कहा कि आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। एक नए युग की शुरुआत होगी। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि धनबाद नगर निगम लोगों की सेवा में तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री युवा है।
उनके नेतृत्व में झारखंड का विकास होगा और विकास को गति मिलेगी। उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम से नए साल के साथ विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। आज के कार्यक्रम में नगर निगम की योजनाएं समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन होने से धनबाद विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, विधायक इंद्रजीत महतो ने भी संबोधित किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.