City Post Live
NEWS 24x7

तंत्र-मंत्र से पार लगेगी 2020 की नैया? तांत्रिक की शरण में हैं बिहार के कांग्रेसी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

तंत्र-मंत्र से पार लगेगी 2020 की नैया? तांत्रिक की शरण में हैं बिहार के कांग्रेसी

सिटी पोस्ट लाइवः 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हर राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुट गया है। रणनीति बनने लगी है। समीकरणों को साधने की कोशिश शुरू हो गयी है। सांगठनिक मजबूती के लिए प्रयास शुरू है लेकिन बिहार के कांग्रेसी इससे इतर तांत्रिक की शरण में हैं। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज बड़ा अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस के कई नेता बैठे थे और उनके साथ एक तांत्रिक भी बैठे थे। सब एक एक कर तांत्रिक से आर्शिवाद ले रहे थे और उन्हें आर्शिवाद मिल भी रहा था। फिर तांत्रिक बाबा कांग्रेसियों को आर्शिवाद देने के बाद अपनी फरमाईश भी बता रहे थे। कभी वे जूतों की डिमांड कर रहे थे तो कभी दो किलो घी की।

सवाल है कि क्या तांत्रिक हीं बिहार कांग्रेस का बेड़ा पार लगाएंगे? 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं। पहली चुनौती यह है कि अगर वो आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है सीट बंटवारे में उसे अपेक्षा के अनुरूप सीटें मिलें। कांग्रेस अंदरूनी झगड़ों के लिए भी बदनाम रही है इसलिए इससे बचे रहना भी चुनौती होगी। इन चुनौतियों से निपटे तो 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करना कांग्रेस की एक और चुनौती होगी। कांग्रेस इन चुनौतियों से निपटने की तैयारी में भी जुटी होगी लेकिन आज की तस्वीर ने यह बताया जरूर है कि कांग्रेस को तंत्र मंत्र पर भी कम भरोसा नहीं है तभी तो आज एक कर सभी कांग्रेसी बाबा के शरण में झुके और उनका आर्शिवाद लिया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.