City Post Live
NEWS 24x7

महानगर कांग्रेस ने रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम का किया स्वागत

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

महानगर कांग्रेस ने रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम का किया स्वागत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची महानगर कांग्रेस की ओर से सोमवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव और पार्टी विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम का स्वागत किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाण्डेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनिर्वाचित मंत्रियों को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संजय पाण्डेय ने कहा कि पार्टी को दोनों नेताओं से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी के दोनों मंत्री और विधायक जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सोनाल शांति ने बताया कि  सात जनवरी 2020 को पार्टी के सभी निर्वाचित 16 विधायकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम मंत्री बनने के बाद पहली बार कांग्रेस भवन पहुंचे थे। मंत्रियों का स्वागत करने वालों में दीपक ओझा, कमल ठाकुर, गौतम उपाध्याय, विशाल सिंह, अजय सिंह, संतोष सिंह, रंजीत बड़ाइक, अजय जैन, राजेश कुजूर सहित महानगर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.