City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मोदी ने 9, शाह ने 11 व राहुल ने की 5 चुनावी सभाएं

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मोदी ने 9, शाह ने 11 व राहुल ने की 5 चुनावी सभाएं

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन झारखंड आयें और नौ चुनावी सभाओं को संबोधित किया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नौ चुनावी सभाएं की। जबकि कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने पांच और प्रियंका गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक चुनावी सभा करने का रिकॉर्ड आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने बनाया। उन्होंने 140 चुनावी सभाएं की। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 120, झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 105, भाजपा नेता और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 70 जनसभाओं को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा ने 79 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, वहीं आजसू पार्टी ने 53, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 और कांग्रेस ने 31 सीटों पर उम्मीदवार उतारे है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.