City Post Live
NEWS 24x7

इसबार निरसा की जनता कमल खिलाएगीः रघुवर दास

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

इसबार निरसा की जनता कमल खिलाएगीः रघुवर दास
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: जिले के केलियासोल प्रखंड अंतर्गत कॉलेज मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अपर्णा सेनगुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लाल झंडे पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि निरसा के धरती पर लगातार कई वर्षों से लाल झंडे का शासन चला आ रहा है, बावजूद इसके आजतक निरसा का विकास नहीं हो पाया है। यहां जो पुराने उद्योग धंधे और फैक्ट्रियां थी, उनको भी स्थानीय विधायक ने बंद करवाकर युवकों को बेरोजगार करने का काम किया। उन्होंने कहा कि लाल झंडा शुरुआत से ही हत्या की राजनीति करता आया है लेकिन अब निरसा की जनता लाल झंडे की असली चेहरे को पहचान गई है। इसबार के चुनाव में यहां की जनता लाल झंडे को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और यहां कमल फूल अवश्य खिलेगा। अगर इसबार यहां से भाजपा जीतती है तो निरसा की दशा और स्थिति को बदलकर रख दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। यह पहली सरकार है जिसने महिलाओं को केंद्र में रखकर सारी योजनाएं का शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 40 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। इसके अंतर्गत गैस सिलेंडर भी दिया गया है। गरीबों के सपने साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाया गया है। महिलाओं को मालिकाना हक देने के लिए 1 रुपये में जमीन रजिस्ट्री का अधिकार दिया गया है। धनबाद जिले में विश्वविद्यालय बन गया है। निरसा विधानसभा से अपर्णा सेनगुप्ता जी को टिकट दिया गया है। निरसा विधानसभा से पहली बार कमल खिलने जा रहा है। इस बार हमें यह पूर्ण विश्वास है कि निरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा जीतेगी और एकबार पुनः निरसा में विकास की गंगा बहेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.