City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा सरकार के शासन में राज्य में स्थायित्व और विकास की गति तेज हुई: गिलुआ

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

भाजपा सरकार के शासन में राज्य में स्थायित्व और विकास की गति तेज हुई: गिलुआ
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि भाजपा सरकार के 5 वर्षों के शासन में राज्य में स्थायित्व और विकास की गति तेज हुई है। खनिज, वन संपदा और मानव संसाधन के लिए धनी कोल्हान का क्षेत्र में विकास की इस बयार को सहज ही महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह महज चुनावी जुमले नहीं है। भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। इस बात की पुष्टि आंकड़े भी करते हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 471 सड़कों का निर्माण 35.59 करोड़ की लागत से हुआ है। वहीं कदमा मरीन ड्राइव में 67 लाख रुपए की लागत से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण हुआ। इसके तहत युवाओं को विभिन्न ट्रेड में कौशल विकास के प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। गिलुआ ने कहा की वर्ष 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर को झारखंड में पहला स्थान मिला है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 87.39 करोड़ की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना चल रही है। घाटशिला में ही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 35669 किसानों को और प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 18850 किसानों को फायदा हुआ है। इससे क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। मझगांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 7250 किसानों को 2.13 करोड़ रुपए उनके खाते में हस्तांतरित किये गये हैं। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में 40.39 करोड़ रुपए की लागत से एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में विकास के इन कार्यों के सैकड़ों उदाहरण है। जनता को भी विश्वास हुआ है की भाजपा सरकार सही मायने में सिर्फ और सिर्फ विकास पर यकीन करती है और विकास की ही राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद और समर्थन फिर से भाजपा को मिलेगा और विकास की यह गति और तेज होगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.