City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस, झामुमो एवं राजद महागठबंधन का उद्देश्य सिर्फ झारखंड को लूटना

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

कांग्रेस, झामुमो एवं राजद महागठबंधन का उद्देश्य सिर्फ झारखंड को लूटना

सिटी पोस्ट लाइव, हजारीबाग: देश के विकास में सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी का चरित्र पूरे देश की जनता जानती है। देश में मोदी रोको प्रतियोगिता हो रही थी, बावजूद नरेंद्र मोदी के जनता के दिलों में बसने के कारण वे दोबारा प्रधानमंत्री बने। शिवसेना ने  महाराष्ट्र में भाजपा के साथ विश्वासघात किया है। पाकिस्तान दुनिया के सामने गिड़गिड़ाने लगा है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बड़कागांव के हाई स्कूल मैदान में भाजपा उम्मीदवार लोकनाथ महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

मौर्य ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो एवं राजद महागठबंधन का उद्देश्य सिर्फ झारखंड लूटना है। मोदी रघुवर सरकार का संबंध ताला चाबी का है। आपने ताली तो जड़ दिया लेकिन चाबी पुनः झारखंड में भाजपा की सरकार बनाकर पूरा किया जा सकता है। ऐसा कर राज्य के विकास में सहयोग करें। कर्ज के समान वोट दें और सूद के साथ विकास लें। झारखंड में सबसे अधिक विकास रघुवर सरकार के कार्यकाल में हुआ है। मौर्य ने कहा कि घुसपैठियों को संरक्षण, एनआरसी का विरोध, 370 एवं 35 ए  धारा का देन कांग्रेस पार्टी है। आज देश के सेना को सभी तरह का आदेश दे दी गई है। मोदी और अमित शाह की जोड़ी द्वारा देश के सभी जटिल समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अब राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनने से कोई रोक नहीं सकता। कांग्रेस ने वर्षों से विवाद बना रखा था। उन्होंने कहा कि झारखंड को 50 वर्ष आगे ले जाने, भ्रष्टाचार की जड़ से समाप्ति, सुरक्षा की गारंटी के साथ आदिवासियों, अल्पसंख्यक, गरीबों की सेवा, गरीबों का हक दिल्ली से ला सकने के लिए बड़कागांव विधानसभा से लोकनाथ महतो को भारी मतों से विजय बनाकर उन्हें झारखंड में रघुवर की सरकार बनाने में मदद करें। लोकनाथ महतो ने कहा कि मेरे सामने एक तरफ थैलीशाह  तो दूसरी ओर पूरे परिवार को सत्ता दिलाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर योगेंद्र साव स्पंज फैक्ट्री से रंगदारी मांगने के लिए जेल गए हैं, ना कि जनता की सेवा के लिए। आगे आपको सोचना है कि वोट किसको दें।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.