City Post Live
NEWS 24x7

मुखौटों की सरकार है झारखंड की भाजपा सरकार : सुबोधकांत सहाय

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मुखौटों की सरकार है झारखंड की भाजपा सरकार : सुबोधकांत सहाय 

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि झारखंड में इसबार हर हाल में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। सहाय ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले चरण के चुनाव में जो रुझान देखने को मिले हैं उससे हम पूरी गंभीरतापूर्वक कह सकते हैं कि झारखंड में कांग्रेस और झामुमो पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि चतरा और गढ़वा में भाजपा के एक बड़े नेता के चेहरे पर हताशा दिखी और अपने कार्यकर्ताओं को इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि 10-15 हजार की भीड़ से भाजपा चुनाव नहीं जीत पायेगी। सहाय ने कहा कि यह वक्तव्य भाजपा की स्वीकारोक्ति है और वह अच्छी तरह से जानती है कि झारखंड में उसकी सरकार नहीं बनाने जा रही है। लोग मान चुके हैं कि झारखंड में इसबार कांग्रेस-झारमुमो महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास को तो वोट मांगने का अधिकार ही नहीं है क्योंकि उनकी सरकार में लोग भूख से मर रहे हैं। सहाय ने कहा कि अखबारों की सुर्खियों में आने वाला शब्द मॉब लिंचिंग भी झारखंड से ही निकला है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.