City Post Live
NEWS 24x7

अवैध संबंध के शक में पत्नी बच्चों सहित पांच की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

अवैध संबंध के शक में पत्नी बच्चों सहित पांच की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची/कोडरमा: कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। इसमें गर्भवती पत्नी  भी शामिल है। हमले में भतीजी गंंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया। बताया गया कि हरिजन टोला निवासी युवक गांगाे दास अपने पत्नी शीला और अपने दो बच्चों, मां और दो भतीजी के साथ रहता है। बताया जाता है कि आरोपित गांगो दास मंगलवार की देर रात घर पहुंचा और पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उससे झगड़ा करने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर बीच बचाव करने आरोपित की मां और भतीजी पहुंची। इसके बाद आरोपित अपने घर में रखी लोहे की रॉड से तीनों के सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने अपने दोनों बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतकों में आरोपित की पत्नी शीला देवी (27), मां शांति देवी (60), बेटे पीयूष उर्फ भोला(3), बेटी राधिका( 6) और भतीजी दीपिका कुमारी शामिल हैंं। जबकि एक भतीजी चांदनी कुमारी गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित दास मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। बताया गया है कि आरोपित की पत्नी गर्भवती थी। इसी महीने उसकी डिलीवरी होनी थी। पुलिस ने पांचों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी एम तमिल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.