City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व नक्सली कुंदन पहन को झारखंड पार्टी नहीं देगी टिकट

पार्टी ने रिटर्निंग ऑफिसर को भी लिखित रूप से दी जानकारी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

पूर्व नक्सली कुंदन पहन को झारखंड पार्टी नहीं देगी टिकट

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पूर्व नक्सली कुंदन पाहन का टिकट झारखंड पार्टी ने काट दिया है। पार्टी के अध्यक्ष एनोस एक्का ने सोमवार को संपर्क करने पर बताया कि गलतफहमी में कुंदन पाहन को टिकट दिया गया था। पार्टी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि झारखंड पार्टी कुंदन पहन को टिकट नहीं देगी। इसकी जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर को भी लिखित रूप से दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि कुंदन पाहन सोमवार को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करेगा। पाहन पर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड समेत कुल 120 मामले दर्ज हैं। पाहन को एनआईए की विशेष अदालत में 11 नवंबर को चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के झारखंड रीजनल कमेटी के सचिव कुंदन पहन ने 14 मई 2017 को पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.