City Post Live
NEWS 24x7

तीसरे चरण में तीसरे चरण में 7016 मतदान केंद्रों पर 56. 06 लाख मतदाता करेंगे मतदान

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

तीसरे चरण में तीसरे चरण में 7016 मतदान केंद्रों पर 56.06 लाख मतदाता करेंगे मतदान

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए आज दिनांक 16 नवंबर 2019 को अधिसूचना जारी कर दी गई. इस चरण में झारखंड की 17 सीटों के लिए मतदान होगा. इन सीटों में 19-कोडरमा, 20-बरकट्ठा, 21-बरही, 24-मांडू, 25-हजारीबाग, 26-सिमरिया (एससी), 22-बड़कागांव, 23-रामगढ़, 28-धनवार, 34-गोमियां, 35- बेरमो, 50-ईचागढ़, 61-सिल्ली, 62-खिजरी (एसटी), 63-रांची, 64-हटिया औऱ 65-कांके (एससी) शामिल है. विनय कुमार चौबे, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन सभी सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है. इसके अंतर्गत 25 नवंबर तक नामांकन पत्र् दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 26 नवंबर को होगी और 28 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं. इन सीटों के लिए मतदान 12 दिसंबर को होगा. संवाददाता सम्मेलन में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया समेत  अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

8 जिलों में अवस्थित हैं 17 विधानसभा सीटें
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. इनमें कोडरमा जिले में कोडरमा सीट, हजारीबाग जिले में बरकट्ठा, बरही, मांडू औऱ हजारीबाग सीट, चतरा जिले में सिमरिया (एससी) सीट, रामगढ़ जिले में बड़कागांव और रामगढ़ सीट, गिरिडीह जिले में धनवार सीट, बोकारो जिले में गोमियां और बेरमो सीट, सरायकेला-खरसांवा जिले में ईचागढ़ और रांची जिले में सिल्ली, खिजरी (एसटी), रांची, हटिया औऱ कांके (एससी) सीट शामिल है.
’विधानसभा सीट और मतदाताओं की कुल संख्या’
क्रमांक और विस क्षेत्र मतदात संख्या 18-19 साल के मतदाता
पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
19-कोडरमा 1,76,331 1,60,571 04 3,36,906 3792 2630 01 6423
20-बरकट्ठा 1,77,058 1,59,985 07 3,37,050 3955 2374 00 6329
21-बरही 1,50,761 1,36,286 03 2,87,050 2871 1853 01 4725
24-मांडू 2,03,476 1,82,096 01 3,85,573 2895 1791 00 4686
25-हजारीबाग 2,01,359 1,82,058 01 3,83,418 4315 2948 00 7263
26-सिमरिया (एससी) 1,73,121 1,55,540 00 3,28,661 4311 2854 01 7166
22-बड़कागांव 1,80,486 1,59,548 00 3,40,034 3204 2232 00 5436
23-रामगढ़ 1,64,096 1,48,646 02 3,12,744 4126 2965 00 7091
28-धनवार 1,62,467 1,44,987 02 3,07,456 3255 2015 01 5271
34-गोमियां 1,44,850 1,29,957 03 2,74,810 2967 1992 01 4960
35-बेरमो 1,63,577 1,47,339 03 3,10,919 3088 2264 00 5352
50-ईचागढ़ 1,32,975 1,26,973 04 2,59,952 3211 2216 00 5427
61-सिल्ली 1,04,215 1,01,321 02 2,05,538 2062 1427 00 3489
62-खिजरी (एसटी) 1,71,554 1,61,293 02 3,32,849 3036 2355 00 5391
63-रांची 1,81,394 1,64,581 33 3,46,008 2892 2261 00 5153
64-हटिया 2,29,824 2,14,399 23 4,44,246 4046 3196 03 7245
65-कांके (एससी) 2,15,113 1,98,411 05 4,13,529 11,630 8315 00 19945

कुल 29,32,657 26,73,991 95 56,06,743 65,656 45,688 08 111352

’विधानसभा सीट और मतदान केंद्रों की संख्या ’
विधानसभा सीट मतदान केंद्र कुल मतदान केंद्र

शहरी ग्रामीण
19-कोडरमा 72 280 352
20-बरकट्ठा 00 470 470
21-बरही 00 402 402
24-मांडू 00 520 520
25-हजारीबाग 128 358 486
26-सिमरिया (एससी) 00 419 419
22-बड़कागांव 00 465 465
23-रामगढ़ 62 343 405
28-धनवार 00 424 424
34-गोमियां 00 341 341
35-बेरमो 64 292 356
50-ईचागढ़ 22 315 337
61-सिल्ली 00 278 278
62-खिजरी (एसटी) 57 316 413
63-रांची 370 00 370
64-हटिया 330 165 495
65-कांके (एससी) 148 335 483

कुल 1293 5723 7016

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.