City Post Live
NEWS 24x7

आजसू नेता रहे तिलेश्वर साहू के पुत्र अरुण समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

आजसू नेता रहे तिलेश्वर साहू के पुत्र अरुण समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: आजसू नेता रहे तिलेश्वर साहू के पुत्र और झारखंड प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष अरुण साहू शनिवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में अरुण साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर हजारीबाग के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आरसी प्रसाद भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये। रामेश्वर उरांव ने पार्टी में सभी लोगों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मौके पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली और गलत नीतियों के कारण पूरे राज्य की जनमानस आक्रोशित है। झूठे विकास के वायदों से जनता अब उब चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान, नवजवान, मजदूर, व्यवसाय आदि सभी वर्ग रघुवर सरकार से त्रस्त हो चुका है। राज्य की जनता अब कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उरांव ने कहा कि हरियाणा एवं महाराष्ट्र के चुनाव के बाद कांग्रेस के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि महागठबंधन का स्वरूप तय है। प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई है, बात आगे बढ़ रही है। दो चार दिनों में घोषणा हो जाएगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि युवा ही समाज, राज्य एवं देश की विकास का सही रफ्तार दे सकता है। हवा का रुख और तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए हर क्षेत्र में विकास कर सकते है। आलम ने कहा कि 15 वर्षों तक कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों से जुड़े रहने के बाद भी पार्टी छोड़कर जाने नेताओं को जनता माफ नहीं करती है। अरुण साहू ने कहा कि वह अपने पिता स्व. तिलेश्वर साहू के सपनों को सकार करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की यह मांग है कि कांग्रेस के साथ जुड़कर सेवा किया जाए। डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने कहा कि वह 30 वर्षों से समाज की सेवा कर रहे हैं। निर्धनों और गरीबों की मुफ्त चिकित्सा सेवा करते हैं। आगे भी वह गरीबों की सेवा करते रहेंगे। लोगों की सेवा करने के लिए ही वह राजनीति में आये हैं। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम. तौसीफ, अमिताभ रंजन, डॉ राकेश किरण महतो आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.