City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता की राय लेकर जारी करेगी घोषणापत्र

आम लोगों से सुझाव लेने के लिए गांव-गांव घुमायी जाएगाी विचार पेटी 

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता की राय लेकर जारी करेगी घोषणापत्र
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: झारखंड में विधानसभा चुनाव की अधिकारिक घोषणा अभी बाकी है लेकिन भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। नया झारखंड बनाने के लिए भाजपा के नेता एकबार फिर तैयार हो गए हैं। शुक्रवार को रामगढ़ में पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा गया कि इस बार पार्टी का घोषणापत्र जनता के आकांक्षाओं पर आधारित होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 5 सालों से झारखंड में डबल इंजन की सरकार और डबल विकास कर रही है। अब नए तरीके से झारखंड को विकास के शीर्ष पर पहुंचाने के लिए आम जनता से राय ली जाएगी। चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि नए झारखंड के सपने को साकार करने के लिए केवल सरकार ही नहीं बल्कि जनता का सहयोग भी आवश्यक है। इस वजह से पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत में सुझाव पेटी लेके जाएगी। इस पेटी के जरिये आम जनता अपने सुझाव दे सकती है, जिसपर पार्टी अमल करेगी। बेहतर सुझावों को केंद्रीय समिति की बैठक में भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि अबतक जो चुनाव की परिपाटी रही है, उसमें पार्टी खुद घोषणा करती है और बाद में उसे जनता के बीच लेकर आती है। लेकिन भाजपा यह परिपाटी भी खत्म करना चाहती है। आम जनता की राय और उनके सुझाव से ही भाजपा अपना घोषणापत्र तैयार करेगी। ऐसा करने वाली देश में भाजपा पहली राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता में आना नहीं बल्कि सत्ता पाने के बाद जनता के अनुरूप विकास करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसबार आम जनता से राय लेने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। यह नंबर 6357 171 717 है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह, रंजीत सिन्हा, नारायण चंद्र भौमिक, मीडिया प्रभारी वरुण सिंह, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.