City Post Live
NEWS 24x7

एक सप्ताह में सीटों के साथ गठबंधन का ऐलान होगा : रामेश्वर

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

एक सप्ताह में सीटों के साथ गठबंधन का ऐलान होगा : रामेश्वर

सिटी पोस्ट लाइव, गिरिडीह: झारखंड प्रदेश  कांग्रेस  अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि एक सप्ताह में सीटों के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत आयेगा। रामेश्वर उरांव शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन मिलकर एकसाथ चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। सीट शेयरिंग की घोषणा जल्द ही कर दी जायेगी।जिन लोगों ने कांग्रेस के लिए अपना खून-पसीना बहाकर कांग्रेस को मजबूत किया है वैसे कार्यकर्ताओं को जरूर मौका दिया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासित कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह की कांग्रेस में वापसी की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मौके पर धीरज साहु, प्रदीप कुमार बलमुमू, बलराम यादव, उपेन्द्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, पंकज सागर, सतीश केडिया, सीताराम पासवान और देवानंद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.