City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने आरक्षित सीटों से प्रत्याशियों की सूची की जारी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने आरक्षित सीटों से प्रत्याशियों की सूची की जारी
सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: आगामी विधानसभा चुनाव में आरक्षित सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल (जदयू) ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने की। प्रदेश अध्यक्ष मुर्मू ने बताया कि दुमका विधानसभा सीट से मार्शल ऋषिराज टुडू, जामा विधानसभा से प्रो. सुजीत सोरेन, महेशपुर से प्रो. ईश्वर मरांडी, बोरियों से लुकस हांसदा चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू खुद शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा और झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा आदिवासियों की जमीन को बड़े उद्योगपति को दे रही है। गांवों के स्कूलों को बंद कर रही है और शराब की भट्ठी खोल रही है। इसलिए भाजपा को झारखंड से हटायेंगे। सालखन मुर्मू ने झामुमो पर सीएनटी व एसपीटी एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि 40 साल से सबसे ज्यादा वोट झामुमो को मिला और सबसे ज्यादा धोखा देने का काम झामुमो ने ही किया है। इस अवसर पर रंजीत जायसवाल, गया प्रसाद साह आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.