City Post Live
NEWS 24x7

महागठबंधन में रहने और नहीं रहने पर कांग्रेस में चल रहा मंथन, सोनिया गांधी को फीडबैक सौंपेंगे गोहिल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

महागठबंधन में रहने और नहीं रहने पर कांग्रेस में चल रहा मंथन, सोनिया गांधी को फीडबैक सौंपेंगे गोहिल

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार कांग्रेस में इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि महागठबंधन में बना रहा जाय या नहीं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल आज बिहार कांग्रेस के प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियोें के साथ बैठक करने वाले हैं। बैठक में यह जानने की कोशिश होगी कि बिहार के कांग्रेसी महागठबंधन में बने रहने पर क्या राय रखते हैं। यह फीडबैक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को दिया जाएगा और माना जा रहा है कि इस फीडबैक के आधार पर कांग्रेस आलाकमान महागठबंधन में बने रहने या नहीं रहने पर कोई फैसला ले सकती है।

शक्ति सिंह गोहिल में कल एक बयान देकर भी महागठबंधन में गर्माहट बढ़ा दी है। गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में बने रहना कांग्रेस की मजबूरी नहीं है। साथ हीं उन्होंने आरजेडी को यह नसीहत भी दी कि आरजेडी को निजी स्वार्थ त्यागना होगा तभी महागठबंधन आगे बढ़ेगा। शक्ति सिंह गोहिल के इस बयान से स्पष्ट है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है।

नेतृत्व को लेकर पहले से खींचतान चल रही है। आरजेडी चाहती है कि तेजस्वी महागठबंधन का नेतृत्व करें जबकि महागठबंधन के दूसरे सहयोगियों को यह मंजूर नहीं है। खासकर कांग्रेस और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को। अब जब कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहित पटना में हैं तो महागठबंधन के अंदरखाने गहमागहमी बढ़ी हुई और गोहिल के बयान ने गर्माहट पहले से बढ़ा रखी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.