City Post Live
NEWS 24x7

झामुमो की बदलाव यात्रा उनकी अंतिम राजनीतिक यात्रा : भाजपा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झामुमो की बदलाव यात्रा उनकी अंतिम राजनीतिक यात्रा : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा  (झामुमो)  की सोमवार से शुरू हुई बदलाव यात्रा को नौटंकी करार दिया है। शाहदेव ने सोमवार को कहा कि झामुमो के अंत की शुरुआत हो गई हैै और यह यात्रा झामुमो की अंतिम राजनीतिक यात्रा साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी कहा था कि झामुमो पहले अपनी सोच में बदलाव करे, फिर प्रदेश को बदलने की सोचे। झामुमो में वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति चरम पर है। देश के अनेक प्रदेशों में जनता ने परिवारवाद को पूरी तरीके से खारिज कर दिया। झारखंड में भी शिबू सोरेन की करारी हार हुई। इसलिए हेमंत को सबसे पहले परिवारवाद और वंशवाद की अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी पार्टी के सभी प्रमुख पदों पर उनके परिवार के सदस्य ही काबिज हैं। हेमंत को विकास के प्रति अपने नकारात्मक सोच में भी बदलाव लाना चाहिए। शाहदेव ने कहा कि ऐसे भी कहते है चैरिटी बिगिंस एट होम और इसलिए बदलाव की शुरुआत सोरेन परिवार से ही हो। उन्होंने कहा कि वैसे भी जनता ने पिछले पौने पांच वर्षों में रघुवर दास के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास देखा है और वह विकास व राष्ट्रवाद के मुद्दे भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में एनडीए 65 पार के अपने लक्ष्य को आसानी से पार करेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.