City Post Live
NEWS 24x7

अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, बिहार और झारखंड में ढूंढती रही पुलिस

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, बिहार और झारखंड में ढूंढती रही पुलिस

सिटी पोस्ट लाइवः अनंत सिंह पर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आखिरकार दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अनंत सिंह ने कल हीं एक वीडियो जारी कर कहा था कि वे पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है, उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है इसलिए वे कोर्ट के सामने हीं सरेंडर करेंगे। और आखिरकार अनंत सिंह ने किया भी वही है। पुलिस अनंत सिंह को बिहार और झारखंड में ढूंढती रही इधर अनंत सिंह दिल्ली पहुंच गये और आज साकेत कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया।

अनंत सिंह ने यह पहले ही ऐलान किया था कि वो पटना पुलिस के हाथों नहीं आने वाले हैं. अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां गांव के घर से एके-47, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने के बाद से अनंत सिंह को पिछले शनिवार को गिरफ्तार करने पुलिस उनके घर पहुंची थी. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अनंत सिंह विधायक आवास से फरार हो चुके थे. अनंत सिंह पिछले 7 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे. लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही थी.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.