City Post Live
NEWS 24x7

ISRO ने किया ऐलान, 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे लांच होगा चंद्रयान-2

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

ISRO ने किया ऐलान, 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे लांच होगा चंद्रयान-2

सिटी पोस्ट लाइव : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 की लांच डेट का ऐलान कर दिया है। इसरो चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे लांच करने वाला है। बता दें कि सोमवार सुबह इसरो को जीएसएलवी-एमके-3 के क्रायोजेनिक इंजन में हीलियम लीकेज की वजह से चंद्रयान-2 की उड़ान रोकनी पड़ी। सोमवार तड़के 2:51 पर चंद्रयान-2 को उड़ान भरनी थी लेकिन लॉन्चिंग से 56 मिनट पहले मिशन को रोक दिया गया था। लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए इसरो दो संभावित शेड्यूल पर चंद्रयान-2 को लांच करेगा। इंजीनियर्स तकनीकी खामी दूर करने में जुटे हैं। अब इसरो ने प्रक्षेपण के नए समय को लेकर कोई आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है।

इस मामले में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि, ‘इंजन में लिक्विड ऑक्सिजन और लिक्विड हाइड्रोजन भरने के बाद हीलियम को भरने का काम चल रहा था। हमें 350 बार तक हीलियम भरनी थी और आउटपुट को 50 बार पर सेट करना था, मगर तभी नोटिस किया कि हीलियम का प्रेशर तेजी से गिरने लगा। जो लीकेज की ओर इशारा कर रहा था।’ उन्होंने बताया, ‘टीम को देखना है कि लीकेज है कहां पर। हो सकता है कि यह कई जगह से हो।’ वहीं, इसरो के सह-निदेशक (जनसंपर्क) बीआर गुरुप्रसाद ने अगली तारीख को लेकर पहले ही कहा था कि, ‘प्रक्षेपण यान प्रणाली में टी-56 मिनट पर एक तकनीकी खामी दिखी। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के लिए टाल दिया गया है।’

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.