City Post Live
NEWS 24x7

‘अब प्राकृतिक आपदा पर छाती पीट रहे हैैं, तब काहे कहा था कि बड़े भाग से गंगा मईया दुआर पर आयी हैं’

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

‘अब प्राकृतिक आपदा पर छाती पीट रहे हैैं, तब काहे कहा था कि बड़े भाग से गंगा मईया दुआर पर आयी हैं’

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार में बाढ़ से लगभग 26 लाख लोग प्रभावित हैं। यह जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने सदन को दी है। वे तीन लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हंै। बाढ़ को लेकर सियासत खूब हो रही है। बाढ़ पर सरकार को घेरने वाले विपक्ष को बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने 2016 याद दिलाया है।

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि-‘ अगस्त 2016 में महागठबंधन की सरकार के समय जब गंगा की बाढ़ से राजधानी और आसपास के दियारा इलाके में 5 लाख लोग मुसीबत से घिरे थे, तब लालू प्रसाद ने फतुहा के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की बजाय उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि‘बड़े भाग से गंगा मइया दुआर पर आयी हैं। बाढ़ का स्वागत करना चाहिए।’ उस समय उनके बेटे और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने तेजप्रताप यादव भी साथ थे। आज ये लोग बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा पर छाती पीट कर मसीहा बन रहे हैं।’ जाहिर है डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने लालू के एक बयान के बहाने विपक्ष पर तगड़ा पलटवार किया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.