City Post Live
NEWS 24x7

जनसंख्या नियंत्रण पर गिरिराज के बयान से भड़की आरजेडी, कहा-‘वे मंत्री बनने के लायक नहीं’

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

जनसंख्या नियंत्रण पर गिरिराज के बयान से भड़की आरजेडी, कहा-‘वे मंत्री बनने के लायक नहीं’

सिटी पोस्ट लाइवः जनसंख्या नियंत्रण को लेकर गिरिराज सिंह के एक ट्वीट के बाद बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गयी है। राजद ने इस बयान के बाद गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सदन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद विधायक भोला यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी सोंच वाले व्यक्ति को केन्द्र में किसी भी हाल में मंत्री पद नहीं मिलना चाहिए वे निम्न स्तर के सोंच वाले व्यक्ति हैं ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जा सकती। जनसंख्या नियंत्रण कानून के नाम पर सरकार को तुगलकी फरमान जारी नहीं करना चाहिए। सरकार को जागरूता अभियान चलाना चाहिए। भोला यादव ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा उठाये गये कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उठाये गये कदम लोगों को जरूर कठोर लगा लेकिन वो कदम सही था। आपको बता दें कि गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि-‘हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगड़ रहा है। जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है, हिन्दुस्तान 47 की तर्ज पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दलों को साथ होकर जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आगे आना होगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.