City Post Live
NEWS 24x7

राज्य में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी जोहार पार्टी : विजय महतो

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

राज्य में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी जोहार पार्टी : विजय महतो

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में जोहार पार्टी राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारी पार्टी ने अभी से ही शुरू कर दी है। पार्टी के अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य है कि राज्य के जल, जंगल और जमीन का संरक्षण हो और भूमि पुत्रों को उनका हक मिले। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के जनहित के मुद्दों से भटक गयी है। यहां की क्षेत्रीय पार्टियां भी जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए कुछ नहीं कर पा रही हैं। महतो ने कहा कि झारखंड में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। बेरोजगारी के कारण यहां से लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं जिसे रोकना होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी का आज से ही सदस्यता अभियान भी प्रारंभ हो रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता हरेक जिले में जाकर सदस्य बनायेंगे। प्रेसवार्ता में पार्टी के महासचिव कमलेश राम, कोषाध्यक्ष राजकुमार, नरेन्द्र कुमार व मुकेश महतो आदि उपस्थित रहे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.