City Post Live
NEWS 24x7

राजद,कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य को लेकर किया जोरदार हंगामा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

राजद,कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य को लेकर किया जोरदार हंगामा

सिटी पोस्ट लाइव- बिहार में मानसून सत्र के दौरान जैसी की आशंका थी वैसा ही बिहार विधानमंडल में हुआ. दोनों सदनों में आज यानी मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ.यह हंगामा विधान सभा के साथ-साथ विधान परिषद् में भी विपक्ष द्वारा किया गया है. आज सदन की कार्यवाही शुरु होते ही सदन और सदन के बाहर दोनों जगह विपक्ष द्वारा जमकर हंगामा किया गया. विधान सभा के साथ-साथ विधान परिषद में भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है. राजद और कांग्रेस के विधान पार्षद प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया है.

राजद और कांग्रेस पार्षद ने पिछले दिनों पीएमसीएच में हुए पीजी छात्रों के हड़ताल और अस्पताल एक निजी कंपनी की दवा लिखे जाने का मामला उठाया. कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद ने इस मामले के लिए पूरी तरह से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को जिम्मेवार बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की.बता दें कि जब से प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव अज्ञातवास से लौटे हैं तभी से विपक्ष और आक्रामक हो गया है तथा विभिन्न मुद्दे पर वह सता पक्ष को घेर रहा है. वैसे तेजस्वी यादव से पहले राबड़ी देवी विपक्ष की ओर से मोर्चा संभाले हुई थी तथा उन्होंने राजद सदस्यों को निर्देश दिया था कि वें सदन में नीतीश सरकार को घेरने के लिए तैयार रहें.
                                                                                                                                             जे.पी.चंद्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.