City Post Live
NEWS 24x7

जेडयू नेता नागमणी ने कुशवाहा पर कसा तंज,कहा-समाज ने उन्हें बाघ से बकरी बना दिया

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

जेडयू नेता नागमणी ने कुशवाहा पर कसा तंज,कहा-समाज ने उन्हें बाघ से बकरी बना दिया

सिटी पोस्ट लाइव- लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से उपेंद्र कुशवाहा पर लगातार हमले जारी है। अब रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पूर्व सहयोगी नागमणी ने उनपर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर आरोप लगाते हुये कहा कि उन्होंने कुशवाहा समाज को धोखा दिया।लेकिन कुशवाहा समाज ने भी उन्हें सबक सिखा दिया। उन्होंने कहा कि मैंने ही बकरी को बाघ का खाल पहनाया था। लेकिन उन्हें फिर कुशवाहा समाज ने बकरी बना दिया।

जदयू नेता एवं उपेंद्र प्रसाद के पूर्व सहयोगी नागमणी ने ये बातें पटना में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेस में कहा।नागमणी ने कुशवाहा समाज को एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिये भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि फरवरी 2020 में शहीद जगदेव के जयंती के दिन कुशवाहा सम्मेलन होगा जिसे सीएम नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। जेडयू नेता नागमणी ने कहा कि मैं अब पूरी तरह से जेडयू में आ गया हूॅ। एक अन्य सवाल कि मोदी मंत्रीपरिषद में कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व मिलेगा या नहीं ? उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से सीएम नीतीश कुमार तय करेंगे।

आपको बता दें कि पहले नागमणी रालोसपा में ही थें। लेकिन बाद में विवाद होने के बाद जेडयू उन्होंने ज्वाईन कर लिया था। मालूम हो कि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुुशवाहा लोकसभा चुनाव दो क्षेत्रों उजीयारपुर और काराकाट से लड़े थें। लेकिन दोनों जगहों से वे हार गयें ।                                                                                                                                                जे.पी. चन्द्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.