City Post Live
NEWS 24x7

लूट और झूठ का अंत नज़दीक, हेमंत सोरेन इस सल्तनत के अंतिम बहादुरशाह जफर साबित होंगेः भाजपा

कांग्रेस धर्म विशेष के धर्मगुरुओं के तुष्टिकरण के लिए किसी हद तक जा सकती है

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

लूट और झूठ का अंत नज़दीक, हेमंत सोरेन इस सल्तनत के अंतिम बहादुरशाह जफर साबित होंगेः भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि संथाल परगना की जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोलबंद है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा सल्तनत के आखिरी बहादुरशाह जफर साबित होंगे। शाहदेव शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसबार संथाल परगना में झामुमो को भाजपा से ‘नॉकआउट पंच’ मिलने वाला है और इसबार सोरेन परिवार के लूट और झूठ के साम्राज्य का अंत हो जाएगा। प्रतुल ने कहा कि 40 वर्षों तक सांसद रहने के बावजूद झामुमो के सांसदों ने संथाल परगना के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जनता के लिए इसबार विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में संथाल परगना की काया बदल रही है। इसबार झारखंड मुक्ति मोर्चा का संथाल सहित पूरे झारखंड से सफाया होना तय है। भाजपा तीनों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। कोचांग दुष्कर्म मामले में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के व्यवहार न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इससे पीड़ितों को न्याय मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कांग्रेस ने फादर के पक्ष में जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया था। इस सजा ने यह सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस धर्म विशेष के धर्मगुरुओं के तुष्टिकरण के लिए किसी हद तक जा सकती है। आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रवक्ता प्रेम मित्तल भी उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.