City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में पहले 2 घंटे में 14प्रतिशत से अधिक मतदान

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड में पहले 2 घंटे में 14प्रतिशत से अधिक मतदान

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: देश के छठे और झारखंड के तीसरे चरण में चार लोकसभा सीटों धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम (सुरक्षित) के लिए रविवार की सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ और पहले दो घंटे नौ बजे 14प्रतिशत से अधिक मतदाताओं अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने बताया कि धनबाद में 12.08,  गिरिडीह में 13.94, जमशेदपुर में 17.58 और सिंहभूम में 15.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अपने वोट डाले। राज्य पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि मतदान के दौरान अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इन चार सीटों के चुनाव में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है, उनमें राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद पीएन सिंह व विद्युतवरण महतो, राज्य के पूर्व मंत्री चंपई सोरेन, विधायक गीता कोड़ा और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में इन चारों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.