City Post Live
NEWS 24x7

मिश्रा परिवार दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से वोट देने रांची पहुंचा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मिश्रा परिवार दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से वोट देने रांची पहुंचा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में दूसरे फेज की वोटिंग को लेकर मतदाताओं में सुबह से गजब का उत्साह दिखा। लोकसभा चुनाव का क्रेज ही ऐसा है कि जो अपने गृह क्षेत्र रांची से दूर हैं लेकिन विशेष रूप से वोट देने के लिए उन्हें अपने घर रांची आना पडा। कांटाटोली निवासी नर्मदेश्वर मिश्रा (67) पेशे से समाज कल्याण विभाग में अस्सिटेंट डायरेक्टर के पद से 2011 में सेवानिवृत होने के बाद पत्नी विमला मिश्रा के साथ रांची से दिल्ली जाकर शिफ्ट हो गये। नर्मदेश्वर मिश्रा के चार बच्चों में बडी पुत्री अपराजिता मिश्रा हरियाणा के गुरूग्राम, ऐश्वर्यदा मिश्रा मिश्रा हैदराबाद, रीचा मुरूग्राम और बेटा तथागत मिश्रा मुम्बई में जाकर अपने अपने कार्य में लग गये। लेकिन लोकसभा चुनाव में सिर्फ वोट देने के लिए परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने जगह से रांची आये। यहां कुरेशी अकेदमी पत्थलकुदुवा रोड, आजाद बस्ती, मतदान केन्द्र संख्या 260 में सपरिवार सामूहिक रूप से वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। मिश्रा परिवार के सभी सदस्य वोट देने के बाद अपने-अपने गंतब्य की ओर चल दिये। पूछने पर ऐश्वर्यदा मिश्रा मिश्रा ने कहा कि हमारे सपने को अभी पंख मिले हैं, उंची उडान के लिए वोट दिया है। डॉ. सोनी शर्मा बिहार के दरभंगा जिले के मिल्लत कॉलेज में दर्शनशास्त्र विभाग में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। सोनी शर्मा रांची की हटिया निवासी हैं। वह बूथ संख्या 477 पर सुबह वोट डालकर दरभंगा के लिए रवाना हो गयी। इनके अलावा भी कई ऐसे लोग हैं, जो चुनाव के समय अपने घर से काफी दूर थे, लेकिन वोट डालने के लिए उन्हें घर आना पडा। कई बूथों पर सुबह चार बजे से ही लोग पहला मतदान का सर्टिफिकेट लेने के लिए लाइन में लग गये थे। महिलाएं सुबह से ही लाइन में खडी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। कडी धूप और गर्मी भी यहां वोट देने के लिए लाइन में खड़े मतदाताओं का मनोबल नहीं तोड़ सकी। वोट देने का लोगों में काफी उत्साह दिखा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.