City Post Live
NEWS 24x7

सीमांचल की तीन सीटों पर हो रहा मतदान, आज तय हो जाएगा कांग्रेस का भविष्य

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सीमांचल की तीन सीटांें पर हो रहा मतदान, आज तय हो जाएगा कांग्रेस का भविष्य

सिटी पोस्ट लाइवः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की पांच लोकसभ सीटों पर चुनाव हो रहा है। भागलपुर और बांका को छोड़कर पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज सीमांचल की ये तीन सीटें ऐसी हैं जो बिहार में कांग्रेस का भविष्य तय करती रही है। बिहार के इन इलाकों और इन सीटों को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है जाहिर है कांग्रेस के लिए अपने गढ़ को बचाने की चुनौती है। सीमांचल की जिन तीन सीटों पर आज मतदान हो रहा है वो बिहार में कांग्रेस का भविष्य तय करने वाली है। कांग्रेस ने कटिहार से तारिक अनवर और पूर्णिया से उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। तारिक अनवर राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। वे कटिहार से पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। छठी बार चुनावी मैदान में हैं।

जाहिर है उनकी लोकप्रियता और कांग्रेस के प्रति जनता का रुझान, दोनों का ही अंदाजा 18 मार्च को हो जाएगा। इस बार तारिक अनवर का मुकाबला जदयू के दुलालचंद गोस्वामी से है। बगल की पूर्णिया सीट पर कांग्रेस ने इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ आए पूर्व सांसद पप्पू सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुकाबला जदयू के निवर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा से है। किशनगंज में कांग्रेस ने अपने दल के पुराने नेता डॉ. जावेद को उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में वे पार्टी से विधायक भी हैं। इससे पहले तीन बार विधायक रह चुके हैं। उनके मुकाबले जदयू ने महमूद अशरफ को अपना उम्मीदवार बनाया है। महमूद अशरफ राजग के दो मुस्लिम उम्मीदवारों में से एक हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.