City Post Live
NEWS 24x7

महागठबंधन की सरकार बनी तो शुमभा गाजी को मिलेगा प्रखंड का दर्जा : जीतन रांम मांझी

खगड़िया को बनायेंगे मॉडल लोकसभा : मुकेश सहनी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

महागठबंधन की सरकार बनी तो शुमभा गाजी को मिलेगा प्रखंड का दर्जा : जीतन रांम मांझी

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री सह हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी और राजद के प्रधान महासचिव सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने आज महागठबंधन के उम्‍मीदवार मुकेश सहनी के लिए आज लक्ष्‍मी देवी उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय, शुमभा गाजी घाट में एक विशाला जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन को जिताने की अपील की। जीतन राम मांझी ने बाबा साहब भीमराम अंबेदकर को याद करते हुए कहा कि आज देश में उनके द्वारा बनाए गये संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह चुनाव कमजोर लोगों को हक दिलाने वाली बाबा साहेब के संविधान को बचाने की है। उन्‍होंने महागठबंधन की जीत के बाद शुमभा गाजी को प्रखंड बनाने की भी घोषणा की।

उन्‍होंने कहा कि जिस दिन दिल्‍ली में महागठबंधन की सरकार बनी, उसके 8 दिन बाद बिहार में भी नीतीश कुमार को चलता कर देंगे। मांझी ने नीतीश कुमार को दलित – महादलित विरोधी बताया और कहा कि नीतीश कुमार ने हमें सीएम बना कर कहा कि भूलवश उन्‍होंने जीतन राम मांझी को मुख्‍यमंत्री बनाया। नीतीश कुमार ने भूल नहीं पाप किया। उन्‍होंने अनुसूचित जाति – जन‍जाति अत्‍याचार निवारण कानून के अंतर्गत शेड्यूल कास्‍ट को रबड़ स्‍टांप समझ कर क्राइम किया है। उन्‍होंने जब मुझे मुख्‍यमंत्री बनाया और मैं काम करने लगा, तब उनके पेट में दर्द होने लगा कि 8 महीने में हमने जो कर दिया, उन्‍होंने अपने दो कार्यकाल में भी उतना नहीं किया। मांझी ने दावा किया कि अगर वे और दिन मुख्‍यमंत्री रहते तो बिहार में कोई गरीब बेघर नहीं होता।

मांझी ने पीएम मोदी और एनडीए पर सेना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि एनडीए के लोगों ने सेना को अपनी जागीर समझ रखा है। इसलिए वे लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के लिए चुनाव प्रचार में सेना को सामने रख रहे हैं। उन्‍हें पता है कि मोदी सरकार ने पांच साल में अपने किए एक भी वादे पूर नहीं किये। इसलिए वे अब सेना का सहरा लेकर लोगों में भ्रम पैदा कर रही है। लेकिन देश के लोगों के लिए उनके इस चाल से सावधान होकर महागठबंधन को चुनाव में जितना समय की मांग बन गई है। वरना पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्य मटियामेट हो जायेंगे।

वहीं, अलोक मेहता ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर कुशवाहा समाज का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा जी को नीच कहा था। यह कुशवाहा समाज के लिए अपमान की बात है, जिसके लिए अब तक नीतीश कुमार ने माफी नहीं मांगी, जो उनकी मानसिकता को दर्शता है। उन्‍होंने कहा कि आज देश में में 100 में से 90 भाग शोषितों का है, जिस पर 10 भाग शोषण करने वाले राज करते हैं। इसी के मुखौटे केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्‍य में नीतीश कुमार हैं। उनके बाद शासन आज भी 10 भाग वाले लोगों के पास है, जो अब हमारे अधिकारों को समाप्‍त करने की तैयारी में है। ऐसे लोगों द्वारा बाबा साहब के संविधान पर कुठाराघात किया जा रहा है। इसलिए हम 90 भाग वाले लोगों को एकजुट होकर ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। इसलिए महागठबंधन के उम्‍मीदवार मुकेश सहनी को चुनाव चिन्‍ह आदमी व पाल युक्‍त नाव पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनायें।

सभा के दौरान जदयू के पूर्व एमएलए रामचंद्र सदा ने विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हो गए। उन्‍हें पार्टी में शामिल कराते हुए पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह महागठबंधन के उम्‍मीदवार मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन जनता का है और जनता के लिए महागठबंधन का कद भी बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि सभी नागरिकों के लिए समान उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य सेवा की बहाली, कच्‍चे माल की उपलब्‍धता के अनुसार उद्योग – धंधे का विकास, शिक्षा, गरीब लोगों के लिए पक्‍के मकान का निर्माण मेरी प्राथमिकता होगी। हमने खगड़िया को मॉडल लोकसभा बनाने का प्रणा ले लिया है। विकसित खगडि़या बनाने के लिए आप हमें समर्थन दें। उन्‍होंने वर्तमान सांसद को भी निशाने पर लिया और कहा कि ऐसा सांसद किस काम का जो चुनाव के वक्‍त वोट मांगने आये। ये समझने की जरूरत है कि जिसे जनता चुनती है, वो जनता के पास नहीं जाये। क्षेत्र में न घूमे तो काम कैसे होगा। ऐसे लोगों को यहां की जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.