City Post Live
NEWS 24x7

दुमका से शिबू, राजमहल से विजय, जमशेदपुर से चंपई और गिरिडीह से जगरनाथ होंगे झामुमो उम्मीदवार

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

दुमका से शिबू, राजमहल से विजय, जमशेदपुर से चंपई और गिरिडीह से जगरनाथ होंगे झामुमो उम्मीदवार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को राज्य की चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। झामुमो ने दुमका से पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन और राजमहल से विजय हांसदा को इस बार भी उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा जमशदेपुर से चंपई सोरेन और गिरिडीह से जगरनाथ महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय और सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की। झारखंड के अलावा झामुमो ने पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और बिहार के उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की। दोनों नेताओं ने बताया कि झारखंड में महागठबंधन के तहत पार्टी को 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटें मिली हैं। इनमें गिरिडीह, दुमका, जमशेदुपर और राजमहल शामिल है। इन चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी ने चार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारा है। इनमें कटिहार से जावेद हसन, पूर्णिया से मंजू मुर्मू, किशनगंज से सुकल मुर्मू और बांका से राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में पार्टी ने नौ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारा है। इनमें रायगंज से संताप हांसदा, मालदा उत्तर से जोसफ किस्कु, मालदा दक्षिण से सुरेश चंद्र सरकार, बालुरघाट से नरेन टुडू, आसनसोल से नाजनी बेगम, बांकुड़ा से विप्लव मरांडी, पुरूलिया से दिपेन्दु महतो, झारग्राम से कमल बास्के और विरभूम से शिवरतन शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्टी ने उड़ीसा की मयूरभंज से अंजली सोरेन को मैदान में उतारा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्टी उड़ीसा की पांच विधानसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी। इनमें सरसकेना विधानसभा क्षेत्र से महेशचंद्र हेम्ब्रम, बंगरीपोसी से सुन्दर मोहन सिंह, मोराडा से कलिंग केसरी जेना, विरमित्रापुर से सेवियन आइन्द और रायरंगपुर से सुनाराम टुडू को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.