City Post Live
NEWS 24x7

आर के सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ये भाजपा का नहीं देश का चुनाव है

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

आर के सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ये भाजपा का नहीं देश का चुनाव है

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद लगभग सारे उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से लग गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के तरफ से इसबार के चुनाव में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के अलावा 5 और केंद्रीय मंत्री अपना भाग्य आजमा रहें हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के संसदीय क्षेत्र आरा में भाजपा द्वारा “विजय संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। इस सभा में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार के तमाम विकास के कार्यों को लोगों को बताया। आर के सिंह ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार की जमकर सराहना करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया।

विजय संकल्प सभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद आर के सिंह ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ हमलोगों के लिए नहीं बल्कि यह देश के लिए है। बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों को शर्म आनी चाहिए। पहले तो आप मारते तक नहीं थे हम मारते हैं तो सबूत मांगते हैं। अब पाकिस्तान को मालूम है वो एक मारेगा तो हम दो मारेंगें।

1991 से मैंने रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय में अपनी सेवा दी है। पाकिस्तान अपने यहाँ आतंकवादियों को प्रशिक्षण देकर हथियार के साथ भारत पर सैकड़ों चोट देने के लिए भेजा जाता था। भारत पलटकर हमला नहीं करेगा क्यों कि भारत आतंकवादी नहीं पालता है। पाकिस्तान की एक दूसरी नीति थी भारत में विभिन्न धर्मों के लोगों में फूट डालना। पहली बार उरी के बाद नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को संदेश भेजा तो उसके तीन-तीन ठिकानों पर हमला किया। यह पिछली सरकार में नहीं होता था। अब पाकिस्तान को मालूम है कि अगर वो हमला करेगा तो हम भी पलट कर वार करेंगे। पुलवामा के बाद हमने बालाकोट में घुसकर मारा है।

नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में पूरे डेढ़ करोड़ आवास स्वीकृत किये हैं। हमने लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के रेगिस्तान जैसे इलाकों में बिलजी को पहुंचाया है। एक मजदूर को पेंशन की व्यवस्था की गई है। गरीब के लिए अब आयुष्मान भारत का गोल्ड कार्ड है। इरादों और काम दोनों में हमारी सरकार मजबूत है। 1 लाख 13 हजार मेगा वॉट हम बिजली ज्यादा उत्पन्न करते हैं। आज की तारीख में हम नेपाल और श्री लंका जैसे देशों को बेचते हैं। पूरे देश को मैंने एक ग्रिड में जोड़ दिया है। भारत में कहीं भी बिजली उत्पन्न कर के देश के किसी भी कोने में भेजा जा सकता है।

इस कार्यक्रम में बिहार के कृषि मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता अजित चौधरी, पूर्व विधायक संजय टाइगर, राजद से भाजपा में आये पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक भाई दिनेश, भजपा जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, जेडीयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह आदि के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आरा से अजय दीप चौहान की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.