City Post Live
NEWS 24x7

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है मोदी सरकार: बाबूलाल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है मोदी सरकार: बाबूलाल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सीबीआई, सीबीसी और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया हैं। शनिवार को मरांडी कांग्रेस की ओर से आयोजित परिवर्तन उलगुलान रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और राज्य से भाजपा की सरकारों को उखाड़ कर ही विकास संभव है। परिवर्तन उलगुलान रैली से झारखंड परिर्वतन की दहलीज पर खड़ा हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी ने जनता से ढेर सारे वादे किये थे लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने राज्य की रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 लाख राशन कार्ड और ढाई लाख पेंशन रद्द कर दिये गये। इससे लोगों में भुखमरी बढ़ने लगी। राज्य सरकार को गरीब-मजदूरों की परवाह नहीं हैं। मरांडी ने कहा कि महागठबंधन के घटक दल एकजुट होकर राज्य और केंद्र सरकार से भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.