City Post Live
NEWS 24x7

महागठबंधन में हम साथ-साथ हैं : सुबोधकांत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

महागठबंधन में हम साथ-साथ हैं : सुबोधकांत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का महागठबंधन एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। महागठबंधन का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के झूठ के साम्राज्य को ध्वस्त करना है और इसमें सभी घटक दल एकजुट हैं। प्रदेश में विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद के बाद झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को मनाने पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद वे मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। दोनों के बीच महागठबंधन के स्वरूप और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। सहाय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के सम्मानित नेता हैं और महागठबंधन में उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। महागठबंधन में एक-दो सीटों को लेकर आपस में जो मसले सामने आ रहे हैं, उन्हें जल्द ही सुलझा लिया जायेगा। सहाय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि संपूर्ण गठबंधन हो और बाबूलाल मरांडी भी एक पार्टी के नेता हैं। वह चुनाव नहीं लड़ेंगे यह कभी सोचा नहीं जा सकता है। मरांडी को चुनाव लड़ना है और एक-दो सीटों का जो इश्यू है, उसे सुलझा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मरांडी ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक बुलायेंगे। दरअसल, गुरुवार को जैसे ही महागठबंधन में सीट शेयरिंग की खबर आई उसके बाद मरांडी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। कहा था, कांग्रेस पार्टी के समक्ष तीन सीटों का प्रस्ताव रखा था जिसमें कोडरमा, गोड्डा और चतरा शामिल है। जब तक इन पर सम्मानजनक समझौता नहीं होगा झारखंड विकास मोर्चा अपना निर्णय लेने को स्वतंत्र है। पार्टी अकेले भी चुनाव लड़ सकती है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.