City Post Live
NEWS 24x7

25 फरवरी को गांधी मैदान में राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा, हुंकार के साथ लड़ाई का आगाज

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

25 फरवरी को गांधी मैदान में राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा, हुंकार के साथ लड़ाई का आगाज

सिटी पोस्ट लाइवः 25 फरवरी को पटना का गांधी मैदान एक और बड़े आंदोलन के आगाज का गवाह बनेगा। कई आंदोलनों की जन्मभूमि पटन के गांधी मैदान से 25 फरवरी को राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत हो रही है। हुंकार के साथ अधिकारों को लेकर बड़ी लड़ाई का आगाज होने जा रहा है। यात्रा के संयोजक ई. रविन्द्र सिंह ने बताया कि हमारी मांग है कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक राष्ट्र के तहत एक समान सभी को शिक्षा मिलनी चाहिए और एक नागरिकता और एक हीं कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2018 से हंी मेरे नेतृत्व में भारतीय संविधान की मूल अवधारणा अवसर की स मानता, समान न्याय के अधिकारों की रक्षा हेतु राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा ऐतिहासिक चम्पारण की धरती से शुरू की गयी है। जो आठ चरणों में बिहार के समस्त जिलों का दौरा करते हुए राजधानी पटना के ऐतहासिक गांधी मैदान में 25 फरवरी 2019 को एक ऐतिहासिक विशाल जनसभा के रूप में सम्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सुप्रीम केार्ट की भारतीय नागरिको के सम्मान में दिए गये निर्णय को संसद से पलटकर एससी-एसटी एक्ट में संशोधित बिल पास कर काला कानून बनाने का काम किया जो देश की 85 प्रतिशत आबादी को न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने का जो कार्य किया गया है, वह भारतीय अखण्डता एवं सामाजिक सद्भाव तथा न्याय व्यवस्था पर तीखा प्रहार है। यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक युवराज चंद्र विजय सिंह, सुनील पांडेय, सुजीत कुमार, रोहिर सिंह रैकवार, विशाल सिंह परमार की इस यात्रा में भूमिका बेहद अहम है और इस विशाल यात्रा के सूत्रधार माने जा रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.