City Post Live
NEWS 24x7

अनंत सिंह का रोड शोः कांग्रेस के अखिलेश सिंह के साथ कर रहे राहुल की रैली का प्रचार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

अनंत सिंह का रोड शोः कांग्रेस के अखिलेश सिंह के साथ कर रहे राहुल की रैली का प्रचार

सिटी पोस्ट लाइवः पटना से लेकर मुंगेर तक रोड शो के जरिए अपना दमखम दिखाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर रोड शो पर निकले हैं। इस बार अनंत सिंह की सवारी पटना के मंगल तालाब से कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के लिए निकली है। खास बात यह कि अनंत सिंह के साथ कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह भी हैं। अखिलेश सिंह का अनंत सिंह के साथ होना इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि लंबे वक्त से यह कयास है कि अखिलेश सिंह अनंत सिंह की कांग्रेस में एंट्री की जमीन तैयार कर रहे हैं। अनंत सिंह यह दावा भी करते रहे हैं कि वे कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से चुनाव लड़ंेगे जाहिर है बहुत हद तक यह संभव है कि यह दावा अखिलेश सिंह की वजह से हीं अनंत सिंह करते रहे हों।पहले भी अनंत सिंह इस बारे में कह चुके थे कि उनकी बात कांग्रेस से चल रही है. अखिलेश सिंह से उनकी बात हुई है. अब यह साफ हो गया.मालूम हो कि पटना में 3 फरवरी को कांग्रेस की जनाकांक्षा रैली हो रही है. इस रैली में महागठबंधन राहुल गांधी की अगुवाई में बिहार में अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा. 3 फरवरी को होने जा रही जन आकांक्षा रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होने वाले हैं जबकि उनके साथ कई अन्य बड़े चेहरों के भी इस रैली में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

बहरहाल अनंत सिंह ने इससे पहले भी एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी की रैली में पूरे गांधी मैदान को भर देने की अपील लोगों से की थी और आज वे रोड शो के जरिए रैली का प्रचार भी कर रहे हैं वो भी कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह के साथ। पूरी तस्वीर यह बताती है कि अनंत ंिसह के कांग्रेस में जाने का रास्ता साफ हो गया है सिर्फ एलान बाकि है लेकिन क्लाइमेक्स अभी भी खत्म नहीं हुआ है। तेजस्वी यादव ने बैड एलिमेंटस कहा है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा यह बयान दे चुके हैं कि उन्हें पता नहीं है कि अनंत सिंह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। आगे-आगे देखिए होता है क्या क्योंकि बिहार की राजनीति में इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है वो दिलचस्प हीं हो रहा है।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.