City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस ने बनाया प्रियंका को महासचिव और दे दी उन्हें यूपी चुनाव की जिम्मेवारी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

कांग्रेस ने बनाया प्रियंका को महासचिव और दे दी उन्हें यूपी चुनाव की जिम्मेवारी

सिटी पोस्ट लाइव : उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा द्वारा आपस में सीटों का बटवारा कर लिए जाने के बाद अकेले चुनाव मैदान में उतर रही कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा दावं खेला है. कांग्रेस पार्टी ने अब प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी है. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना तुरुप का पत्ता प्रियंका को आजमाने का फैसला लिया है. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रिय अध्यक्ष बनाने के बाद अब बेटी प्रियंका गांधी को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी दी है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है.इसके साथ ही प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. फरवरी के पहले सप्ताह में प्रियंका गांधी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी.प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी नियुक्त की गई हैं.गौरतलब है कि पार्टी में लम्बे अरसे से परियंका को आगे लाने की मांग उठती रही है.लेकिन प्रियंका को सोनिया गांधी ने आगे नहीं बढ़ाया. लेकिन अब जब पांच राज्यों के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है, पार्टी ने इसे भुनाने के लिए प्रिय्नाका गांधी को सक्रीय राजनीति में उतार दिया है.

प्रियंका गांधी शक्ल सूरत से इंदिरा गांधी जैसा ही दिखती हैं. उनका हावभाव भी उनके जैसा ही है. युवा उनके दीवाने हैं. युवा से लेकर पुराने कांग्रेसी भी प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी का विकल्प मानते हैं. पिछले लोक सभा चुनाव से ही उन्हें सक्रीय राजनीति में उतारने की मांग जोरशोर से उठी  थी.लेकिन अब जब राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष बन चुके हैं, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के ऊपर एक बड़ा दावं खेला है.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.