City Post Live
NEWS 24x7

आशा कार्यकर्ताओं का धरना

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

#citypostlive केवटी : 12 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के 34वें दिन सीएचसी केवटी पर घरना प्रदर्शन किया और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेतृत्व आशा कार्यकर्ता उमा देवी ने किया। वहीं सरकार पर भेदभाव बरतने की आरोप लगाया। आशा कार्यकर्ता अनीता दास, रंजू देवी, ममता देवी, श्यामा देवी, शमशाद हसरत, राघा देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, रीना देवी, किरण देवी, आरती देवी, मीना देवी, शीला देवी, इसरत प्रवीण सहित कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि जबतक मांग को पूरा नहीं किया जाएगा, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रखंड मंत्री रामतपेश्वर यादव ने मांगों की पूर्ति पर बल दिया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.