City Post Live
NEWS 24x7

इस साल झारखंड में होंगे दोनों चुनाव, तैयारी में जुटे सभी दल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

इस साल झारखंड में होंगे दोनों चुनाव, तैयारी में जुटे सभी दल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नया साल 2019 चुनावी वर्ष है। झारखंड में इस साल लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव होने हैं। पक्ष-विपक्ष की ओर से चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल चुनाव तैयारियों में राज्य में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी भाजपा अन्य दलों से आगे दिख रही है। भाजपा ने बूथ स्तर तक कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास विधानसभा क्षेत्रवार चौपाल लगा कर जनता से सीधी बात कर रहे हैं और उनकी समस्यायें सुन रहे हैं। इन चौपालों के माध्यम से मुख्यमंत्री और पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दे रहे हैं। पार्टा की ओर से लोकसभा चुनाव से पूर्व राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री चौपाल लगाने का कार्यक्रम तय किया गया है। भाजपा का लक्ष्य इस साल राज्य की लोकसभा की सभी 14 सीटें जीतने की है। भाजपा ने 2014 के आम चुनाव में झारखंड की 12 सीटें जीती थी। उस चुनाव में भाजपा को संथालपरगना की दो सीटों दुमका और राजमहल में हार का सामना करना पडा था। पिछले लोकसभा चुनाव में दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन और राजमहल से झामुमो के ही विजय हांसदा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा की कोशिश इस बार झामुमो से ये दोनो सीट छीनने की है। यही वजह है कि इस बार भाजपा संथाल परगना पर विशेष ध्यान दे रही है। उधर भाजपा को रोकने के लिये विपक्षी दलों कहागठबंधन की कवायद चल रही है। हालांकि महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा आसान नहीं दिख रहा है। कांग्रेस, झामुमो और झारखंड विकास मोर्चा के बीच कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है । इनमें गोड्डा, चतरा, गिरिडीह,हजारीबाग ,चाईबासा और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कई दलों की नजर है। महागठबंधन के घटक दल मकरसंक्रांति के बाद सीट बंटवारे को लेकर बैठने वाले हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.