City Post Live
NEWS 24x7

महागठबंधन के नेता सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं : भाजपा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

महागठबंधन के नेता सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के नेताओं पर चोर मचाए शोर की कहावत को चरितार्थ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने क्रिश्चियन मिशेल को अपने वकील से मिलने की सशर्त इजाजत दी है लेकिन क्रिश्चियन मिशेल ने छिपाकर चिट दी जो साफ दर्शाता है कि पूरी की पूरी दाल काली है। रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चिट में जो कैपिटल आर लिखा है, उसे समझने के लिए ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। शाहदेव ने कहा कि गांधी परिवार पहले से ही नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर है। अब धीरे धीरे उनके कारनामों की कलई खुल रही है। शाहदेव ने कांग्रेस के प्रवक्ता पर आक्रामक तरीके से पूरे मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बेबुनियादी बात है तथा चोर मचाए शोर की कहावत को चरितार्थ करता है। शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन के लिए यह शर्मनाक बात है कि उनका पूरा राजनीतिक फॉर्मूला एक सजायाफ्ता मुजरिम तय कर रहा है। महागठबंधन की पूरी कवायद जेल में बैठकर लालू प्रसाद चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने झारखंड गठन का विरोध किया था लेकिन आज झारखंड नामधारी दल उनकी ही गोद में बैठकर खेल रहे हैं। उन्हें ही महागठबंधन का गार्जियन मान रहे हैं, जो झारखंड के शहीदों का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से यह साफ हो गया है कि महागठबंधन के नेता सत्ता प्राप्ति के लिए कुछ भी कर सकते हैं, तभी एक कैदी उनकी किस्मत और नीयत तय कर रहा है। पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.