#citypostlive जाले : थाना क्षेत्र के मोदीपोखर गांव में गृह निर्माण में लगे मजदूर को लगातार काम कराकर मजदूरी मांगने पर मजदूर की परिवार के तीन लोगों को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने की घटना संबंधित प्राथमिकी जाले थाना में दर्ज किया गया है। घटना बीते 21 दिसंबर की ही बताई जाती है। जाले थाना में वादिनी विलास दास की पुत्री फूल कुमारी देवी ने आवेदन देकर मोदी पोखर निवासी स्व. अमरनाथ सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह समेत तीन के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी काण्ड संख्या 188/18 दर्ज कराई है। इनका आरोप है कि अनिल कुमार सिंह के बन रहे मकान में इनके पुत्र पति, पुत्रवधु मजदूरी किया था। मजदूरी किए पैसा की मांग जब उसके घर इनके पुत्र राजेश दास व पुतोह रेखा देवी गए, तो लाठी-डंडे से पीटाई कर इन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। तत्काल घायल की चिकित्सा के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हड़ताल के कारण उचित ईलाज नहीं होते देख दोनो घायलो को प्राइवेट में इलाजोरपरांत घर लेकर आए व प्राथमिकी दर्ज किया गया। घटना का पर्यवेक्षण पुअनि बड़कू हंसदा कर रहे है।
Read Also
Comments are closed.