City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस-राजद में जश्न

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

#citypostlive दरभंगा : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जो नतीजे सामने आये हैं। उनमें भाजपा को शिकस्त मिली है। इधर दरभंगा में कांग्रेस को तीन राज्यों में बढ़त मिलने के बाद कांग्रेस और राजद के लोगों में खुशी देखी जा रही है। दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा और लहेरियासराय टॉवर पर विजय जुलुस निकाल कर गुलाल खेले और पटाखे छोड़ते हुए मिठाइयां बांटी। लहेरियासराय टॉवर पर जुलुस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जुमलेबाज सरकार की विदाई और तीनों राज्यों में मतदाताओं की जीत हुई है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि 2019 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। इस मौके पर रामनारायण झा, अरूण कुमार झा, मीडिया प्रभारी मो. असलम, मिथिलेश पासवान, शम्भुनाथ झा पालन, गणेश चौधरी, पंकज चौधरी, कन्हैया झा, रतिकांत झा, राहुल झा, उषा चौधरी, परमानंद झा, माधव ठाकुर, प्रभाकर चौधरी, आर.के. चंदन, ज्ञाणेन्द्र झा, नवीन कुमार झा, मिथिलेश यादव, मनोज झा, प्रभाकर कुमार सिंह, बसंत कुमार झा, कृष्ण मोहन, डॉ. आनंद प्रकाश, शम्भु झा, दिनेश्वर राय, हसमत अली, उदित नारायण चौधरी आदि उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस सेवादल की ओर से दरभंगा टॉवर पर जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में विजय जुलुस निकाला गया। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष खुशरूल हसन, इम्बेसात, दिलशाद अहमद, मो. नूर, अंकित सिन्हा, मो. एजाज, मो. साकिब, जिशान हसन, तबस्सुम परवीन, संजीदा खातून, लाली, शाहिना, फिरोजा खातून, रूह अफजा आदि मौजूद थे। वहीं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी है और इसे यूपीए गठबंधन की जीत बताई है। इधर जाले संवाददात के अनुसार भाजपा शासित राज्यों में कांग्रेस की जीत पर प्रखंड अध्यक्ष भूषण झा आजाद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी। इस मौके पर सुदिष्ट कुमार ठाकुर, सादीक आरजू, अमीर इकबाल, शैख अख्तर हुसैन जालवी आदि उपस्थित थे। वहीं जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव विजय कुमार सिंह ने कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर की है। वहीं केवटी संवाददाता के अनुसार राजद के प्रखंड कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बधाई दी है। बधाई देने वालों में कैलाश प्रसाद साह, जिला पार्षद समीउल्लाह खां, बदरे आलम, जगदीश यादव, सुबंश यादव, विनोद कुमार यादव, समीर दयाल, राम सेवक यादव, दिनेश कुमार महतो, संजीत राय, साधना देवी, निर्मला देवी, सुखदेव राम, राकेश कुमार यादव, शिवम चौपाल, शिवशंकर यादव, रेजा अली आदि लोगों ने बधाई दी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.